Home Top Ad

Get Rid of Stretch Marks: स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारे के 7 तरीके

Share:

Stretch Marks Se Chhutkare Ke 7 Tareeke:

हालाँकि स्ट्रेच मार्क्स कोई बीमारी या रोग नहीं जिससे डरने की आवश्यकता हो
Stretch Marks
वैसे तो ईश्वर की बनाई हर कृति खास है लेकिन महिलाओं को हम ईश्वर की विशेष और खूबसूरत रचना मान सकते हैं। स्त्री या महिला स्वयं में ही पूर्ण होती है लेकिन मातृव प्राप्त करने के बाद यानि कि माँ बनने के बाद ही वह अपने आप को संपूर्ण मानती है। 

माँ बनने के बाद भी इस खूबसूरत रचना को हमेशा खूबसूरत बने रहना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि कोई स्त्री माँ तो बन जाती है लेकिन उस खुशी के साथ कुछ परेशानियां भी आती हैं जो उसकी खूबसूरती से जुड़ी होती हैं।

गर्भावस्था की बात करें तो इस दौरान आपके शरीर में कई परिवर्तन आते हैं जैसे वजन बढ़ना, मुंह में छाले होना, हाथ -पैरों में सूजन आना, सुखी खांसी आदि। इन्हीं परेशानियों में शामिल है स्ट्रेच मार्क्स की समस्या। जब गर्भावस्था में बच्चे का विकास होता है तो आपकी त्वचा की लोच को हानि होती है, त्वचा में खिंचाव होता है जिससे ये निशान पड़ते हैं। 

स्ट्रेच मार्क्स विशेष तौर पर पेट, स्तन, जांघों या कूल्हों के आसपास होते हैं क्योंकि जब महिला गर्भ धारण करती है तो ये क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित होते हैं।



हालाँकि स्ट्रेच मार्क्स कोई बीमारी या रोग नहीं जिससे डरने की आवश्यकता हो लेकिन ये आपकी खूबसूरती में चाँद में लगे दाग की तरह हैं। और कोई भी महिला अपनी खूबसूरती से समझौता नहीं करना चाहती। इसीलिए कई महिलाओं के लिए यह चिंता का विषय बन जाता है जिससे वे जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहती हैं। 

वैसे समय के साथ ये स्ट्रेच मार्क्स गायब होने लगते हैं और नहीं तो हल्के होने लगते हैं परंतु कुछ माताएं इनसे तुरंत छुटकारा चाहती हैं। अगर आप भी अपने स्ट्रेच मार्क्स से परेशान हैं तो हमारा आज का लेख आपके लिए ही है। स्ट्रेच मार्क्स से निजात पाने के लिए रसायनों यानि कि केमिकल्स के प्रयोगों से बचते हुए आप दादी -नानी के कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं। 

💥कुछ नुस्खे या उपचार ये रहे:

1. शुष्क या रूखी त्वचा वाले लोग घर में ही एलोवेरा जैल और जैतून का तेल मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स पर लगा सकते हैं। जिनकी त्वचा तैलीय है वे इन चीज़ों को मिट्टी या मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं।

2. अल्फाल्फा पाउडर और कैमोमाइल तेल का पेस्ट तैयार करें जिसे दिन में 2 से 3 बार लगाना है। चूंकि अल्फला के पत्तों में त्वचा को डिटॉक्स करने के साथ एंटी -फंगल गुण होते हैं, इसीलिए यह पेस्ट आपको फायदा पहुंचाएगा।



3. खुबानी जिसे एप्रीकॉट कहा जाता है उसके बीज निकालकर भी आप एक बढ़िया पेस्ट तैयार कर सकते हैं। इसे नियमित रूप से मार्क्स पर लगाएं और 20-25 मिनट तक लगा रहने दें। जब यह सूख जाए तो हल्के गुनगुने पानी से साफ करके धो लें।

4. चंदन और हल्दी दोनों ही त्वचा के अच्छे मित्र हैं।  चंदन और हल्दी पाउडर को मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें। इसे दिन में दो बार लगाएं और जब यह अच्छी तरह सूख जाए तो धो लें। कुछ ही हफ़्तों में असर दिखेगा।

5. जैतून, अरंडी, गुलाब, नारियल या लेवेंडर के तेल की मालिश से स्ट्रेच मार्क्स कम करने में मदद मिलती है।

6. ध्यान रखें कि आपके शरीर में पानी की कमी न हो, इसीलिए पर्याप्त पानी पीते रहें।

7. कोको बटर या शिया बटर से हल्के हाथों से स्ट्रेच मार्क्स पर मालिश करें। इससे आपको अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा।

इन नुस्खों को आप भी अपना कर देखिए और वापस अपने मनपसन्द कपड़े पहनिए, क्योंकि अब स्ट्रेच मार्क्स नहीं रहेंगे।

अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आपका ,सहृदय धन्यवाद !!!

💬 सहयोग: अनविता कुमारी 

नोट:  प्रिय पाठकों, आपसे विनम्र निवेदन है यदि आपको इस लेख में कही भी , कोई भी त्रुटि नजर आती है या आप कुछ सुझाव देना चाहते है, तो कृपया नीचे दिए गए टिप्पणी स्थान ( Comment Box) में अपने विचार व्यक्त कर सकते है, हम अतिशीघ्र उस पर उचित कदम उठायेंगे |

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam Link in the comment box. If you have any queries, Let me know!